Explore

Search
Close this search box.

Search

May 20, 2024 8:53 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

8 अप्रैल को लगने वाला है साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण,ये 5 राशियां रहें सावधान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या है और इस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा फिर अगले दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चैत्र नवरात्रि आरंभ हो जाएगी।  8 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण काफी देर तक चलेगा और माना जा रहा है कि इतने लंबे समय तक चलने वाला सूर्य ग्रहण करीब 50 साल बाद फिर से लगेगा। इस सूर्य ग्रणण की कुल अवधि करीब 5 घंटे 25 मिनट की होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान काफी देर तक धरती के जिन-जिन इलाकों में दिखेगा वहां अंधेरा छा जाएगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में खास जानकारी…

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा और यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात के करीब 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। 

साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण
यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा यानी ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीचोबीच चंद्रमा रहेगा। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य का प्रकाश कुछ अवधि के लिए पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है जिससे पृथ्वी में अंधेरा छा जाता है। इसे ही पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। 

भारत में नहीं दिखेगा यह सूर्य ग्रहण
इस सूर्य ग्रहण के नजारे को भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। 

ग्रहण का सूतक काल
हिंदू मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के शुरू होने के कुछ घंटों पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल के आरंभ होने पर किसी भी तरह का शुभ काम या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने के 12 घंटे पहले लग जाता है वहीं चंद्र ग्रहण पर सूतक काल ग्रहण लगने के 5 घंटे पहले लगता है। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं रहेगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव
सूर्य ग्रहण होने पर इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। यह सूर्य ग्रहण हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में लगेगा। इसके साथ ही चंद्रमा बुध और केतु के साथ कन्या राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

08 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। 54 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर सूर्य का दृश्य अवरुद्ध कर देता है। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 9.12 बजे से 1.25 बजे तक रहेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका में घटित होगा। 08 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण मीन राशि, स्वाति नक्षत्र में लगेगा। हालांकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा।  लेकिन फिर कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

मेष राशि
साल के पहले सूर्य ग्रहण पर मेष राशि के जातकों को काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि के जात्कोप्न के जीवन में न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा कर सकता है बल्कि आर्थिक रूप से भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो नौकरी में कई चुनौतियां आने की संभावना है। गलती से भी कहीं निवेश न करें अन्यथा आपको नुकसान होने की सम्भावन है। 

कन्या राशि 
कन्यरा राशि के जातकों पर सूर्य  ग्रहण का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। कन्या राशि वालों को आर्थिक नुक्सान होने की संभावना है। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें भी हानि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि राशि वालों के जीवन में साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत सी परेशानियां लेकर आ सकता है। वृश्च्चिक राशि वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में कई तरह की मुश्किलें और गलतफहमियां आ सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी आपका काम प्रभावित हो सकता है। यदि आप नौकरी में बद्लाव करने का विचार कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। 

धनु राशि 
धनु राशि वालों को साल का पहला सूर्य ग्रहण धन हानि करा सकता है। इसीलिए संभव हो तो किसी को उधार न दें, बिना सोचे समझे कहीं भी निवेश न करें। पति-पत्नी के रिश्तों में तकरार विवाद का रूप ले सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें। 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से विवाद हो सकता है। इसीलिए जितना हो वाणी पर संयम रखें। विचारों में मतभेद के कारण परिवार में भी गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपका कोई बहुत करीबी आर्थिक मामले में आपको धोखा दे सकता है, सावधान रहे।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment