Explore

Search

January 13, 2025 8:17 am

LATEST NEWS
Lifestyle

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण अब दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर में भी ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मौसम में फिलहाल बदलाव के कोई संकेत नहीं है। राज्य में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। सरगुजा संभाग के जिलों में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, सरगुजा संभाव में लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर कर रहे हैं।

कई जिलों में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। वहीं, राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा जिस कारण से ठंड और बढ़ेगी। विभाग का कहना है कि नवंबर महीने के लास्ट तक पूरे राज्य में सर्दी का असर दिखाई देगा।

सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा ठंडक
सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण यहां लोगों की हालत खराब है। जितनी ठंड अभी यहां पड़ रही है उतनी ठंड इस इलाके में दिसंबर और जनवरी के महीने में पड़ती थी। अंबिकापुर जिला शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां रात का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

दुर्ग जिले में भी ठंडक बढ़ी
दुर्ग जिले में भी ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग जिले में रात में ठंडक बढ़ गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को दुर्ग में रात का पारा 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है।

राजधानी रायपुर कैसा है मौसम
राजधानी रायपुर में भी इस बार कड़ाके की ठंडक महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर में नवंबर में ठंड तेवर दिखा रही है। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। राजधानी रायपुर का तापमान सामान्य बना हुआ है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment