Explore

Search

January 13, 2025 9:34 am

LATEST NEWS
Lifestyle

प्रधानपाठक पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों के लिए जल्द आने वाली है खुशखबरी:-शालेय शिक्षक संघ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

शालेय शिक्षक संघ ने लगाया जोर: जे डी कार्यालय द्वारा DPC की औपचारिकता पूरी होते ही निकलेगा पदोन्नति आदेश

बहुप्रतीक्षित मिडिल एच एम पद पर जल्द पदोन्नति हो इसके लिए शालेय शिक्षक संघ सतत प्रयासरत रहा, उक्त प्रयास अब साकार होकर परिणाम की ओर अग्रसर है। संगठन द्वारा लगातार जे डी कार्यालय दुर्ग में अधिकारियों से सम्पर्क बनाकर पदोन्नति प्रक्रिया की गति तेज करने की मांग की तथा संगठनात्मक रूप से इस हेतु सहयोग करते हुए सम्भाग में सम्मलित सभी जिला के जिलाध्यक्षों द्वारा भी जिला शिक्षाधिकारी कार्यालयों में आने वाली बाधाओं को दूर करने हेतु सार्थक प्रयास किये गए,पदोन्नति के पात्र शिक्षको से सम्पर्क बनाकर दस्तावेज जमा करने हेतु प्रेरित किया गया।

जे डी कार्यालय में संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर, सह संचालक के के शुक्ला एवं शाखा प्रभारी कर्मचारियों की तत्परता और शालेय शिक्षक संघ के सहयोग से अब मिडिल प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति की आस में बाट जोह रहे मिडिल शिक्षकों के लिए जल्द खुशखबरी आने वाली है।

शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग के सभी जिलों से पदोन्नति प्रस्ताव आ चुके हैं एवं त्रुटियों में व्यापक सुधार कर लिया गया है,अब बारी DPC की है, एक दो दिन में DPC होते ही मिडिल HM के रिक्त पदों पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिया जायेगा, संगठन का प्रयास यही रहा है कि आचार संहिता लगने के पूर्व दिसंबर माह में ही पदोन्नति आदेश जारी हो जाये,इसके लिए संगठन अधिकारियों से सतत सम्पर्क बनाये हुए है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मिडिल HM की पदोन्नति में कोई रुकावट न हो ,व प्रक्रिया जल्द सम्पन्न हो इसके लिए हमारे सभी जिला प्रमुख एवं पदाधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी , सत्येंद्र सिंह , विष्णु शर्मा , जितेंद्र शर्मा, शिवेंद्र चन्द्रवँशी , जितेंद्र पटेल, गजराज सिंह राजपूत, विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन, विरेन्द्र पारकर, योगेन्द्र वर्मा, कृष्ण राज पांडेय,अमित सिन्हा , विक्रम राजपूत,समेत सभी पदाधिकारियों ने अपनी महती भूमिका निभाई है। शालेय शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हित में तत्पर रहने वाला संगठन है।

Jayant Singh
Author: Jayant Singh

Leave a Comment