Explore

Search

January 13, 2025 9:12 am

LATEST NEWS
Lifestyle

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव: 31 दिसंबर से लग सकती है आचार संहिता

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया था। पूर्व पीएम के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।”

Faizan Ashraf
Author: Faizan Ashraf

Leave a Comment