Explore

Search

January 13, 2025 6:46 am

LATEST NEWS
Lifestyle

वनरक्षक भर्ती परीक्षा: फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत, सीएम साय ने दस लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर: वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कांकेर में महेंद्र कुमार कुरेटी की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतक के परिजनो के साथ है। राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दस लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है और आगे भी हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान प्रदान करें। सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट किया।

कोरबा में वन आरक्षक भर्ती दौड़ के दौरान अभ्यर्थी की हार्ट अटैक से मौत कोरबा जिले में वन आरक्षक भर्ती दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। अचानक वो नीचे गिर गया। मेडिकल टीम उसे मेडिकल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल, वन विभाग के बिलासपुर सर्कल के 3 वन मंडलों के 120 वनरक्षकों की 4 दिसंबर से भर्ती चल रही है। शनिवार की सुबह 6 से 8 बजे की पाली में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें जांजगीर चांपा के अकतलरा के ग्राम बाना परसाही निवासी सुख सिंह (26) भी पहुंचा था।

वन विभाग से कोरबा रेंजर मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि, 200 मीटर रनिंग करने के बाद सुख सिंह की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल टीम ने शुरुआती इलाज किया, हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि, सुख सिंह जब छोटा था, तब उसके पिता की मौत हो गई थी। चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। बीए फर्स्ट ईयर का छात्र पढ़ने लिखने में काफी होशियार था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Faizan Ashraf
Author: Faizan Ashraf

Leave a Comment