Explore

Search

January 23, 2025 8:38 am

LATEST NEWS
Lifestyle

विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, देखें लिस्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

strong>रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दक्षिण सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है।

यहां देखें लिस्ट

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

वहीं पार्टी द्वारा सुनील सोनी का नाम घोषित किए जाने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्री सोनी को शुभकामनाएं देते हुए रायपुर की जनता से उन्हें जिताने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि, सुनील सोनी रायपुर से वर्तमान सांसद और प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पसंद माने जाते हैं। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही ऐसा माना जा रहा था कि, सुनील सोनी ही भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी अभी घोषित नहीं

उल्लेखनीय है कि, अभी तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है। श्री दुबे ने कहा है कि, नामांकन फॉर्म मैंने खरीदा जरूर है, लेकिन पार्टी मुझे मौका देगी तभी नामांकन दाखिल करूंगा। उधर प्रदेश संगठन अभी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment