जशपुरनगर। भरत सिंह जिला भाजपा के नए जिलाध्यक्ष होगें। पार्टी के चुनाव प्रभारी निर्मल सिन्हा ने जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में इसकी घोषणा की। इससे पहले कार्यालय में शामिल जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि जशपुर जिले के कार्यकर्ताओं के अनुशासन और संघर्ष क्षमता की मिसाल पूरे प्रदेश में दी जाती है। उन्होनें कहा कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता के नेतृत्व में विधानसभा व लोकसभा चुनाव और इससे पहले विपक्ष की भूमिका में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो पार्टी के पक्ष में महौल बनाया। इसी का परिणाम था कि विधानसभा चुनाव में जिले की तीनो विधानसभा सीटों में भाजपा को बड़ी जीत मिली और लोकसभा चुनाव में पार्टी को बढ़त हासिल हुई। नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करते हुए उन्होनें कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जिस तरह सुनिल गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया,इसी तरह नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ भी पार्टी के हित एक हो काम करते रहे। जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि सुनिल गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस के शासन काल में तात्कालिन सरकार के भ्रष्ट कारनामों और गलत नीतियों के विरूद्व संघर्ष किया। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने कहा कि सुनिल गुप्ता के नेतृत्व में पत्थलगांव विधानसभा सीट में जीत हासिल करना सबसे बड़ी उपलब्धी रही। इसके लिए उनके कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मतदातओं से घर-घर में संपर्क करने का जो कार्य हुआ,उससे पार्टी की जीत संभव हो सकी। पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं के बीच से ही संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि चुन कर आते हैं। वंशवाद और परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है। उन्होनें कहा कि 2018 में भाजपा जिले के तीनों विधानसभा सीट को एक्सीडेंटली हारा था। कार्यकर्ताओं ने पूरी क्षमता से काम किया था। विपक्ष में आने के बाद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से तात्कालिन भ्रष्ट सरकार के विरूद्व संघर्ष किया। गरीबों को पीएम आवास दिलाने के लिए आवाज बुलंद किया। चुनाव के समय पार्टी की योजनाओं व घोषणाओं को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि हम सबका उद्देश्य पार्टी के लिए एकजुट हो करकाम करना है। भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं भारत को विश्व गुरू बनाना है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सबको मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाथ मजबूत करना है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि वे कालेज के छात्र रहते हुए भाजयुमो के तात्कालिन जिलाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव के साथ भाजपा से जुड़े थे। युद्ववीर सिंह जूदेव के साथ भी काम करने का अवसर मिला। पार्टी में जिला महामंत्री,जिला उपाध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष का दायित्व उन्हें सौंपा गया था। उन्होनें 2018 में पार्टी की हार के बाद विपक्ष की भूमिका में रहते हुए कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस सरकार के विरूद्व किए गए संघर्ष को याद करते हुए कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन चुनाव प्रभारी निर्मल सिन्हा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला संगठन चुनाव सह प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्यप्रताप सिंह जूदेव, सुरेशराम भगत, सत्येंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, सुनील अग्रवाल, रजनी प्रधान, राजकपूर भगत, शारदा प्रधान, आनंद शर्मा, रूपेश सोनी, मनीष अग्रवाल, संतोष सिंह, शरद चौरसिया, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, रवि यादव, केशव यादव, ममता कश्यप, असलम आज़ाद, मुनेश्वर केसर, ज़मीर इस्लाम जिन्ना, अरविंद भगत, नेहरू सिंह, संजीव ओझा, सलोने मिश्रा, आशु राय, विजय सहाय, सज्जु खान, गोपाल कश्यप, विकास नाग, राजा सोनी, आकाश गुप्ता, राहुल गुप्ता, इम्तियाज़, हिमांशु वर्मा, नीतू गुप्ता, पंकज जायसवाल, देवलाल भगत, हरिशंकर यादव, नमित सिंह, रोमी गुप्ता मनोज सोनी, संतोष ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
LATEST NEWS
छत्तीसगढ़ में अब शासकीय कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट हुआ अनिवार्य
January 10, 2025
7:40 am
Lifestyle
इस बार 144 साल बाद बना है ऐसा संयोग की धरती ही नहीं आसमान में भी होगा कुंभ स्नान…
January 12, 2025
7:19 am
छत्तीसगढ़ में अब शासकीय कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट हुआ अनिवार्य
January 10, 2025
7:40 am
भरत सिंह बने भाजपा के जिलाध्यक्ष,चुनाव प्रभारी निर्मल सिन्हा ने की घोषणा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
advertisement
TECHNOLOGY
छत्तीसगढ़ में 75,000 करोड़ का बड़ा निवेश: अदाणी ग्रुप ऊर्जा, सीमेंट और सीएसआर में करेगा बड़ा निवेश
January 12, 2025
6:36 pm
आईएएस और आईएफएस के प्रभार बदले, पढ़िए
January 12, 2025
6:32 pm
Voting Poll
[democracy id="1"]